ईटों की बट्टी पर काम करने वाला रातों रात बन गया अरबपति, खाते में आए 3100 करोड़ फिर भी नहीं बदली किस्मत

किस्मत जिस पर आज पूरी दुनिया भरोसा करती है। लेकिन कभी-कभी किस्मत भी इंसान का ऐसा मजाक बना देती है कि उसका सपना चकनाचूर हो जाए। कुछ ही मिनटों में किस्मत से बना सपना टूट जाता है। ऐसा ही एक मजाक हुआ उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में। जहां एक मजदूर रातो रात 3100 करोड़ का मालिक बनता है लेकिन यह खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए।

हां ऊपर फोटो में दिख रहे वहीं मजदूर है जिनके खाते में 31 अरब रुपया आए थे इससे मजदूर को विश्वास भी नहीं हो रहा था। पैसे आने के बाद इतना खुश हुआ कि पूरे गांव में शोर मचा दिया था। उसकी पत्नी ने नई गाड़ी बंगला और गहने खरीदने के सपने भी देख ली है। इतनी खुशी थी कि वह परिवार पूरी रात तक सोया नहीं था। दूसरी सुबह जब वह मजदूर बैंक ऑफ इंडिया में अपने खाते को चेक करने पहुंचा तब उनकी खुशियां दुख में परिवर्तित हो चुकी थी। वह रोता फिर से घर आया और बोलने लगा क्या यही किस्मत का खेल है?

कन्नौज का रहने वाला बिहारी लाल शाक्य राजस्थान में ईट का काम करता है। वह हर महीने तक रीबंद ₹20000 कमा लेता है। एक बार वह जन सेवा केंद्र से अपने जनधन खाते से पैसे निकलता है और इसके बाद इसके नंबर पर एक संदेश आता है।

संदेश में लिखा होता है कि आपके खाते में 24078513894 रुपए है। सोमवार को जब फिर से उठकर खाता चेक करता है तो 3100 करोड रुपए दिखाई देते हैं। जब बैंक कर्मी ने यह रकम पूरी पार्टी तो उनके भी होश उड़ गए थे। जब बिहारी लाल को पता चला कि उनके अकाउंट में इतने रुपए है तो वह खुशी से उछल पड़े थे।

जाने बिहारी लाल के मजदूर से करोड़पति बनने की कहानी।
वह कहते हैं कि रविवार को जब उनको पैसों की जरूरत थी तो बैंक बंद था इसके लिए वो अपने मित्र के पास पहुंचे और पैसे निकालने के बाद जब अकाउंट चेक किया तो उनकी बोलती बंद हो गई। बिहारी लाल ने पूरे गांव में यह बात बता दी और जब बैंक पहुंचे तब मैनेजर ने जो बात बोली इनके बाद उनका होश उड़ गया।

जब बैंक मैनेजर बताता है कि यह तकनीकी वजह थी जिसकी वजह से यह से अमाउंट दिख रहे थे। क्योंकि बिहारी लाल के अकाउंट में सिर्फ ₹126 ही है। उनकी पत्नी बताती है कि जब हमको पैसे मिलने का समाचार मिला तब हम सपनों के महल बना चुके थे। अपने लिए एक बड़ा सा बंगला गाड़ी नौकर चाकर के साथ-साथ अपने बेटे की पढ़ाई और शादी का भी सपना देख लिया था लेकिन यह सब सदा अगले दिन टूट गया।

ईटों की बट्टी पर काम करने वाला रातों रात बन गया अरबपति, खाते में आए 3100 करोड़ फिर भी नहीं बदली किस्मत

Leave a Reply

Share via
Copy link
Powered by Social Snap